Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

50 फीसदी शिक्षक अब तक टेस्ट से जुड़े तक नहीं:शिक्षकों का मॉक टेस्ट 27 से, मोबाइल से 20 मिनट के अंदर 10 सवालों के जवाब देने होंगे


झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की प्रशिक्षण जरूरतों का आकलन करने के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह में टीचर नीड्स असेसमेंट होना है। इससे पहले 27 से 29 अक्टूबर तक मॉक टेस्ट होगा। शिक्षक स्कूल में रहते हुए मोबाइल से 20 मिनट में 10 सवालों के जवाब दे सकेंगे। वहीं, रांची में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों के लिए चल रही एफएलएन चैंपियनशिप में 3,456 पंजीकृत शिक्षकों में से केवल 1,748 ने क्विज एक्टिविटी शुरू की है। यानी 49% शिक्षक अब तक इससे नहीं जुड़े हैं। मॉक टेस्ट के दो स्लॉट होंगे- सुबह 11 से 11:20 बजे और दोपहर 2 से 2:20 बजे तक। 49% शिक्षक क्विज से दूर, रांची राज्य में 14वें स्थान पर
कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी क्षमता मजबूत करने के लिए चल रही एफएलएन चैंपियनशिप में रांची की प्रगति करीब 51% है। रांची पूरे राज्य में 14वें स्थान पर है। डीएसई ने पत्र जारी कर सभी संबंधित स्कूलों को 23 अक्टूबर तक बच्चों को क्विज का अभ्यास कराने का निर्देश दिया है। ओरमांझी 70% प्रगति के साथ सबसे आगे है। वहीं नगड़ी में 69%, सिल्ली में 61% और नामकुम में 57% प्रगति है। 5 से 12 नवंबर तक सैंपल पेपर
शिक्षकों को विषय और कक्षा के अनुसार उत्तर कुंजी सहित सैंपल पेपर सीईएनटीए ऐप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल 24 टीएनए ट्रैक के लिए ये पेपर तैयार किए गए हैं। मॉक टेस्ट भर्ती परीक्षा नहीं है और प्रदर्शन का वास्तविक टीएनए के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गलती होने पर समय रहते सुधार का निर्देश भी दिया गया है। क्विज का यह है उद्देश्य
क्विज का लक्ष्य बच्चों में पढ़ने, लिखने व बेसिक मैथ की समझ विकसित करना है। केवल क्विज कराना पर्याप्त नहीं है। गलतियों को समझकर उन्हें अभ्यास कराना भी जरूरी है, ताकि सीखने की क्षमता में सुधार हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles