Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नोवामुंडी ओवरब्रिज की मुख्य सड़क पर स्कूल टाइम लग रहा जाम, बच्चे परेशान


नोवामुंडी| नोवामुंडी ओवरब्रिज की मुख्य सड़क पर प्रतिदिन लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सुबह और शाम के समय, खासकर स्कूल खुलने और बंद होने के समय, सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। ओवरब्रिज का हिस्सा पहले से ही संकरा है। दोनों तरफ वाहनों के खड़े होने से रास्ता और भी सिकुड़ जाता है। इससे कई बार जाम आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक बना रहता है। इस सड़क जाम का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह स्कूल जाते समय और दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चे फंस जाते हैं। बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। उनका स्कूल छूटने का डर हमेशा बना रहता है। वहीं, राहगीरों को भी अपने काम पर समय से पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से कई बार स्कूल खुलने और बंद होने के समय मुख्य सड़क पर नो इंट्री की मांग की है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग को लेकर कई बार थाने में शिकायत भी की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles