Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के आवेदनों की हुई समीक्षा

भास्कर न्यूज | मझिआंव /बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंद एवं योग्य लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कार्यालय बरडीहा के सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख सत्येंद्र पासवान ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, पशुपालन पदाधिकारी अमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार रजवार सहित प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान ग्राम सभाओं से प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न पशुधन योजनाओं के लाभुकों की पात्रता की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें गाय वितरण, बकरी वितरण, भेड़ वितरण, चूजा वितरण और बत्तख वितरण योजनाएं शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने आवेदनों की जांच करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभुकों के चयन पर चर्चा की। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने योजना के दिशा-निर्देशों और चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। इसके माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। बैठक में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चयनित योग्य लाभुकों की सूची अंतिम स्वीकृति एवं आगे की कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेज दी गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles