Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य को सत्ता बदलने का भरोसा, बोले- नया बंगाल देखना चाहते हैं बंगाली

भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य को सत्ता बदलने का भरोसा, बोले- नया बंगाल देखना चाहते हैं बंगाली

Samik Bhattacharya: कोलकाता. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि बंगाल में सत्ता बदल रही है. इस बार विधानसभा का चुनाव बंगाल की रक्षा के लिए हो रहा है. बंगाल के लोग जहां कहीं भी हैं वो नया बंगाल देखना चाहते हैं, जहां शांति हो, विकास हो और रोजगार हो. उन्होंने कहा कि जनता ने मूड बना लिया है. पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि वे किसी भी कीमत पर इस बार TMC सरकार को हटा कर रहेगी. इस बार ममता सरकार का जाना तय है और भाजपा की सरकार बन रही है. उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पार्टी की सरकार बनने जा रही है. यह निश्चित है.

रहने लायक नहीं रहा बंगाल

गुजरात के सूरत में पत्रकारों से बात करते हुए समिक भट्टाचार्य ने कहा कि दुनिया में जिस-जिस जगह पश्चिम बंगाल के लोग बसे हुए हैं, वे सारे लोग जानते हैं कि पश्चिम बंगाल रहने लायक नहीं है. पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे बांग्लादेश बन रहा है, यह चुनाव सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे भारत को सोचना चाहिए कि क्या हो रहा है. आज जो लोग पश्चिम बंगाल के वोटर हैं, हम हर जगह उनके पास जा रहे हैं, वे एक नया बंगाल देखना चाहते हैं. पश्चिम बंगाल को रास्ता बनाकर ये बिहार और झारखंड को भी चपेट में ले रहे हैं, न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि झारखंड और बिहार के सीमावर्ती जिलों की जनसांख्यिकी डिजाइन बदल दी गई है. इस बार का चुनाव पश्चिम बंगाल की रक्षा करने का चुनाव है.

अब तो जज भी डरने लगे हैं

SIR को लेकर भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जब तक सभी आवेदन और शिकायतों का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक फाइनल सूची जारी नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने साफ कहा- हम चुनाव के लिए तैयार हैं, लेकिन SIR पूरी हुए बिना वोट नहीं होगा. पहले सही वोटर लिस्ट बने, उसके बाद ही वोटिंग हो. SIR नहीं तो वोट नहीं.

प्रशासन का हो चुका है राजनीतिकरण

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि गैर-भाजपा शासित राज्यों, जैसे केरल और तमिलनाडु, में भी SIR शांतिपूर्वक पूरा हो गया, लेकिन बंगाल में लगातार विवाद और अव्यवस्था की खबरें आ रही हैं. उन्होंने कहा- यहां जितनी समस्याएं दिख रही हैं, उतनी अन्य राज्यों में कहीं नहीं दिखीं. कहीं कोई तोड़फोड़ नहीं हुई. यहां तो अब जज भी घबराए हुए हैं. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन का राजनीतिकरण हो चुका है और इस वजह से प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

चुनाव आयुक्त खुद करें बंगाल का दौरा

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से अपील की कि वे खुद राज्य का दौरा करें, खासकर मुर्शिदाबाद के डोमकल जैसे संवेदनशील इलाकों में जाकर जमीनी स्थिति देखें. उन्होंने कहा कि अंतिम आरोपपत्र दाखिल होने तक सभी मामलों की सुनवाई पूरी की जानी चाहिए, चाहे इसमें कुछ अतिरिक्त समय ही क्यों न लगे. फॉर्म-7 को लेकर भी विवाद गहराता दिख रहा है. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 भरवाकर लोगों को परेशान कर रही है. इसके जवाब में समिक ने कहा- कई जगहों पर BLA-2 के नाम पर जाली हस्ताक्षर किए जा रहे हैं और बुजुर्ग मतदाताओं को अनावश्यक सुनवाई में बुलाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि 90 प्रतिशत मामलों में ऐसी गड़बड़ियां सामने आई हैं.

Also Read: बंगाल चुनाव: आईएसएफ और वाम मोर्चा के बीच नहीं बनी सहमति, इन सीटों पर फंसा पेंच

The post भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य को सत्ता बदलने का भरोसा, बोले- नया बंगाल देखना चाहते हैं बंगाली appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles