Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना:18 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम, सुबह और देर रात महसूस होगी हल्की ठंड


बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी महसूस होती है। राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब पछुआ हवा चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आज यानी गुरुवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पछुआ हवा से बदल रहा मौसम, क्या कह रहे विशेषज्ञ मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह मानसून की विदाई और हवा की दिशा में बदलाव है। पछुआ हवा चलने से रात में जमीन तेजी से ठंडी होने लगती है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होती है। वहीं, दिन में धूप की किरणों के कारण तापमान बढ़ जाता है। मानसून की विदाई के बाद भी वातावरण में बची नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और देर रात मौसम सुहावना रहेगा। पटना में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मौसम में बदलाव हो सकता है। फिलहाल दिन के समय लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है। दुर्गा पूजा में सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर कैसा रहेगा मौसम दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में दर्शन और घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए मौसम अहम रहेगा। बिहार में सप्तमी 17 अक्टूबर, अष्टमी 18 अक्टूबर और नवमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 17 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान नहीं है। 18 अक्टूबर को सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा फिलहाल किसी जिले को लेकर किसी तरीके का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। 19 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles