![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो एआरएस पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ दुर्गा स्तुति से की गई। छात्राओं ने वेश-भूषा में दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया। नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने गरबा नृत्य के द्वारा माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने लघु नृत्य नाटिका के द्वारा दुर्गा के नौ रूपों का मंचन किया। इस अवसर पर निदेशक राम लखन यादव ने सबको दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय है। अतः हमें सत्य और न्याय का साथ देना चाहिए। प्राचार्य विश्वजीत पाल ने कहा कि इस पर्व में वीरता और उनकी शक्ति की पूजा की जाती है। असत्य और अन्याय पर विजय प्राप्त करने के लिए यह शक्ति महत्वपूर्ण है।
एआरएस स्कूल में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की दी प्रस्तुति
