Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:नानी के घर जा रहा था, मौके पर तोड़ा दम; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था


समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के पेड़ा चौक के पास की है। पहचान वैशाली जिले के बाजिदपुर गांव निवासी उस्ताक अहमद के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एशान के रूप में हुई है। एशान गुजरात में टायर की दुकान पर मजदूरी करता था। वहां से करीब डेढ़ महीना पहले अपने घर लौटा था।
नानी के घर जाते समय हुआ हादसा पिता उस्ताक अहमद ने बताया कि एशान गुरुवार रात बाइक से सरायरंजन स्थित अपनी नानी के घर जाने के लिए निकला था। रास्ते ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर जान चली गई। पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जांच में जुटी पुलिस सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान करने और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles