Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वामी विवेकानंद स्कूल में कन्या पूजन:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, नौ कन्याओं को भोजन कराया गया


कटिहार के स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के मौके पर कन्या पूजन उत्सव हुआ। इस दौरान नन्ही कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चला। स्कूल परिसर को फूल-मालाओं और दीयों से सजाया गया था। मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने कन्याओं को बैठाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। नौ कन्याओं के पांव पखारे गए, उन्हें तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई और आशीर्वाद लिया गया। विद्यालय के प्रबंधक बालाजी मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का खास महत्व है। यह नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कन्याओं में ही मां सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा का वास होता है। पूजन के बाद सभी कन्याओं को प्रसाद, उपहार और भोजन कराया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles