Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जिला स्कूल की बदहाली पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज:कोर्ट ने कहा नाम के अनुरूप हो सीएम एक्सीलेंस स्कूल


रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल (जिला स्कूल) के भवन और छात्रावास की बदहाली पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान स्कूल की स्थिति से संबंधित तस्वीरों को देखकर चिंता जताई। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अपने नाम के अनुरूप बेहतर होना चाहिए था, लेकिन यहां के भवन और छात्रावास की स्थिति पीड़ादायक है। अदालत ने राज्य सरकार को 28 अक्टूबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को निर्धारित की गई है। 100 बच्चे जर्जर छात्रावास में रह रहे, दीवारों से रिसता है पानी जिला स्कूल के भवन के जीर्णोद्धार में देरी और छात्रावास की बदतर स्थिति को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। इसमें बताया गया था कि भवन के जीर्णोद्धार से संबंधित योजना लंबे समय से लंबित है। वहीं, छात्रावास में करीब 100 बच्चे जर्जर इमारत में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बच्चों को छत गिरने का डर बना रहता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles