Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार से चोरी टाटा नेक्सन जामताड़ा में मिली, एक गिरफ्तार:जीपीएस ट्रैकिंग से पहुंची पुलिस, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़


जामताड़ा पुलिस ने बिहार से चोरी हुई एक टाटा नेक्सन कार बरामद की। पुलिस ने जामताड़ा के सातसाल गांव के पास कार पकड़ी और जहानाबाद (बिहार) के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया। बाद में बिहार पुलिस मोहित को अपने साथ ले गई। चोरों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी, पर जीपीएस ट्रैकिंग और पुलिस की तेजी से कार मिल गई। कार मालिक अजय तिवारी ने बताया कि उनकी टाटा नेक्सन बिहार के रामकृष्ण नगर में घर के बाहर खड़ी थी। 15 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे चोरों ने शीशा तोड़कर उसे चुराया। उन्होंने रामकृष्ण नगर थाने में FIR दर्ज करवाई थी। अजय तिवारी के मुताबिक, कार में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा था। चोरी के बाद चोरों ने इसे करीब आठ घंटे बंद रखा, जिससे कार बिहार से झारखंड पहुंची। उनका कहना है कि जीपीएस के बिना चोर इसे पश्चिम बंगाल तक ले जाते। एसपी की सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहार पुलिस ने विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ चोरी की कार से संबंधित सूचना साझा की। इसी बीच जामताड़ा के एसपी शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई कार जामताड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और पुलिस अधिकारी सुनील कुमार सिंह की टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की। इसी दौरान सातसाल गांव के पास संदिग्ध कार को घेरकर बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कार का मूल पंजीकरण उत्तर प्रदेश का था, जबकि चोरी के बाद उस पर कथित तौर पर धनबाद का पंजीकरण नंबर लगा दिया गया था।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को ले गई बिहार पुलिस

16 अक्टूबर को बिहार पुलिस के एसआई मिथुन कुमार जामताड़ा थाना पहुंचे। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार को अपने साथ बिहार ले गए। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की कार बरामद करने के साथ अंतरराज्यीय वाहन चोरी के मामले में अहम सफलता मिली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles