![]()
भास्कर इनसाइट पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया काजू वन के समीप गुरुवार की शाम एनएच-32 पर सड़क किनारे खड़े खाली ट्रेलर में एक अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार ग्वालाडीह निवासी मृत्युंजय महतो (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर हैं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो (जेएच10एएस-7129) चास से यात्रियों को लेकर पिंड्राजोरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान काशीझरिया काजू वन के समीप चालक ने ऑटो पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर खड़े खाली ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवार मृत्युंजय महतो की वहीं मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल हुए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। थम नहीं रहा पिंड्राजोरा क्षेत्र में हादसों का सिलसिला पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में दुर्घटना के बाद मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अक्टूबर के 13 दिन में पांच लोगों की मौत हुई है। दो अक्टूबर को आमाडीह के महादेव सिंह चौधरी, आठ को गंझूडीह के अरविंद गोप व 11 अक्टूबर को ट्रेलर दुकान में घुसने पर दो बुजुर्ग गुहीराम महतो व सिदाम राय की मौत हुई। एनएच-32 सड़क को जाम करते परिजन व स्थानीय ग्रामीण।
खड़े ट्रेलर में ऑटो ने मारी टक्कर, एक की मौत; जाम

