![]()
त्योहारों के सीजन में खरीदारी, ऑनलाइन भुगतान और घर बैठे सामान मंगाने की बढ़ती व्यस्तता के बीच साइबर अपराधी ठगी का जाल फैला रहे हैं। ट्रैफिक चालान, लोन, कुरियर डिलीवरी और पेंशन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर फोन, मैसेज और फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पेंशन बुक की ऑनलाइन जानकारी देने के बहाने भी ठगा जा रहा है। हाल के दिनों में ऐसे चार मामले रांची साइबर थाने पहुंचे हैं। साइबर थाने के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 45 दिनों में 22 लोगों से 65.86 लाख रुपए की ठगी हुई। सभी पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अब तक किसी की राशि रिकवर नहीं करा पाई है। ठगी अब केवल ओटीपी पूछने तक सीमित नहीं है। अपराधी डर या लालच का फायदा उठाते हैं। फर्जी चालान लिंक से कार्रवाई का डर, कम ब्याज पर लोन का लालच और कूरियर में पार्सल फंसने का झांसा देते हैं। कई बार साथी के मोबाइल नंबर से फर्जी लिंक भेजते हैं। एक क्लिक से बैंकिंग या निजी जानकारी हासिल कर चंद मिनटों में खाता खाली कर देते हैं।
चार मामलों से समझिए कैसे झांसे में लेते हैं साइबर ठग… आराम… ऑनलाइन खरीद महंगी पड़ी 24 सितंबर : हटिया स्थित हेसाग निवासी आरती दुबे ने अॉनलाइन सामान के लिए कॉल किया तो फोन उठाने वाले ने कहा कि आपका एड्रेस होल्ड किया गया है। उसे हटाने के लिए 5 रु. गुगल पे करना होगा। पीड़िता ने बताए गए मोबाइल नंबर पर 5 रुपए पेमेंट किया। खाते से 3 बार में एक लाख की निकासी हो गई। जिज्ञासा… लिंक पर क्लिक किया, फंस गए 22 सितंबर : धुर्वा स्थित सेक्टर 2 निवासी प्रेम कुमार सिंह के मोबाइल पर बैंक अॉफ इंडिया पेंशन से संबंधित एक लिंक मिला। पीड़ित ने जिज्ञासा वश उस लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद मोबाइल हैक हो गया। जबतक प्रेम कुछ समझ पाते, साइबर ठगों ने 3.10 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। लालच… कार्ड लेने के फायदे बताकर ठगा 28 सितंबर : डोरंडा स्थित हिनू निवासी चंद मोहन पुरान झारखंड सरकार के सेवानिवृत कर्मी हैं। उन्हें सीनियर सिटिजन कार्ड के फायदे बताकर झआंसे में लिया। साइबर फ्रॉड ने एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने को कहा। ऐसा करते ही खाते से 3.14 लाख रुपए की अवैध निकासी हो गई। डर… ट्रैफिक चालान का डर दिखाकर फांसा
19 सितंबर : धुर्वा निवासी काथिरेसन सेलवम के मोबाइल पर उनके ही करीबी मित्र के नंबर से एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया कि उसके नाम से ट्रैफिक चालान कटा है। वह भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके बाद ऐप को जैसे ही खोला, खाते से 3.99 लाख की निकासी हो गई। जानिए ठगी के 5 प्रमुख तरीके जो साइबर अपराधी इस्तेमाल कर रहे… 1. ट्रैफिक चालान का लिंक भेजकर। 2. कम ब्याज पर तुरंत लोन दिलाने का बहाने बनाकर। 3. कूरियर के नाम पर। 4. केवाईसी व पेंशन बुक अपडेट करने का झांसा देकर। 5. किसी कंपनी का फर्जी कस्टमर केयर बनकर। 6. त्योहारी ऑफर का लालच देकर।
साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताए साइबर फ्रॉड से बचने के 8 उपाय
त्योहारी सीजन में साइबर ठगों ने फैला रखा है जाल…:डर, लालच व आराम का चारा, साइबर ठगों ने 45 दिनों में ठगे 65.86 लाख रुपए
