Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 21.40 लाख रुपए की लूट:बाइक सवार दो बदमाशों ने मनसा सिंह गेट के पास की वारदात, ATM में डाले जाने थे रुपए


बोकारो में शनिवार को दिनदहाड़े कैश लूट की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। एक्सिस बैंक से हिटाची एटीएम में कैश लोड करने के लिए कुरमिडीह जा रहे हिटाची कर्मी विजय कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने 21 लाख 40 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना मनसा सिंह गेट के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। पीड़ित विजय कुमार चास के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह एक्सिस बैंक से नकदी लेकर कुरमिडीह स्थित हिटाची एटीएम में लोड करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने उन्हें गिरा दिया और नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से विजय कुमार संभल भी नहीं पाए। हेलमेट पहने थे दोनों बदमाश विजय कुमार के अनुसार, दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था और उनकी लंबाई भी अधिक थी। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले उन्हें किसी के पीछा करने का अंदेशा नहीं हुआ था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके लिए बालीडीह और माराफारी थाने के साथ ही 100 और 112 नंबर पर भी संपर्क किया। पीड़ित ने किसी व्यक्ति पर संदेह जताने से इनकार किया है। बिना सुरक्षा इतनी बड़ी रकम ले जाने पर सवाल घटना के बाद कैश ले जाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जानकारी जुटा रही है कि 21 लाख 40 हजार रुपए जैसी बड़ी रकम बिना पर्याप्त सुरक्षा के क्यों ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। – पवन कुमार, मुख्यालय डीएसपी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles