
Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम कोलकाता पहुंच रहे हैं. वह कोलकाता और आसपास के इलाकों के दो दिवसीय दौरे के दौरान कई दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को बेलूर मठ में पूजा में शामिल होंगे. इसके बाद हावड़ा के बाली स्थित देशबंधु क्लब, कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी और लेक टाउन के श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे.
शनिवार रात 8:10 बजे कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बताया है कि अमित शाह शनिवार रात करीब 8:10 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे. दमदम एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य उनकी अगवानी करेंगे. अमित शाह दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरेंगे. रविवार सुबह से उनका पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों का दौरा शुरू होगा.
रविवार सुबह बेलूर मठ जायेंगे गृह मंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह रविवार को दिन में 10:45 बजे रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचेंगे. यहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे वह हावड़ा जिले के बाली स्थित देशबंधु क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल जायेंगे.
ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में बोले शुभेंदु अधिकारी- गरीब और जरूरतमंद परिवारों को हर महीने मिलेगा 12000 से 15000 रुपए
250 साल से अधिक पुरानी शोभाबाजार राजबाड़ी में करेंगे पूजा
बेलूर मठ और देशबंधु क्लब के बाद अमित शाह उत्तरी कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी पहुंचेंगे. यहां 250 साल से अधिक समय से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. शोभाबाजार राजबाड़ी की दुर्गा पूजा कोलकाता की पुरानी पारिवारिक पूजा परंपराओं में शामिल है. अमित शाह का यहां पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है.
ये भी पढ़ें: महाषष्ठी से बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत, सुबह से पंडालों में उमड़ने लगे श्रद्धालु
रविवार को श्रीभूमि पंडाल जायेंगे अमित शाह
रविवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री पूर्वी कोलकाता के लेक टाउन स्थित श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल जायेंगे. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. भाजपा के पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने के बाद दुर्गा पूजा के दौरान अमित शाह का यह राज्य का पहला दौरा है.
The post दुर्गा पूजा में अमित शाह का बंगाल दौरा, बेलूर मठ से श्रीभूमि पंडाल तक जायेंगे गृह मंत्री appeared first on Prabhat Khabar.

