Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने रौंदा:पाकुड़ में मंदिर जाते समय हुआ हादसा, लोगों ने मुआवजे की मांग पर किया सड़क जाम


पाकुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेजा गांव में स्थित पाकुड़ बड़हरवा मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इसके विरोध में मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क जाम कर दिया घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। मंदिर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे शनिवार को दुर्गा पूजा का सप्तमी था और गांव के रहने वाले बुजुर्ग कालू ठाकुर पूजा करने के लिए गांव के बगल में स्थित दुर्गा मंदिर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच पाकुड़ की ओर से आ रही एक तेज बाइक उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बाइक के चालक को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना संबंधित थाना को दी गई वहीं मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंचे और इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। तेज मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दिया घटना की खबर सुनकर थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली इसी बीच मोटरसाइकिल चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद मृतक के नाती प्रत्यूष ठाकुर ने बताया कि मेरे नाना कालू ठाकुर मूल रूप से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के डुमरिया तालपहाड़ी के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे हम लोगों के साथ रहते थे। आज सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे तभी पाकुड़ की ओर से आ रही एक तेज मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दिया और उनकी मौत हो गई। कहा कि चालक को पकड़ लिया गया है और हम लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles