Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 3 साल के बच्चे को लगी गोली, मौत:मामा ने खेलने को दिया था पिस्टल, सिर में गोली लगने से गई जान; आरोपी फरार


बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेल-खेल में गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम साहिल कुमार की मौत हो गई। घटना कर्नल मार्केट के रांची मोहल्ले की है। आरोप है कि बच्चे के मामा राजेश कुमार ने उसे खेलने के लिए असली हथियार दे दिया था। इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली बच्चे के सिर में लग गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है। माराफारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्नल मार्केट में एक छोटे बच्चे को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चे के मामा ने उसे खेलने के लिए असली पिस्टल दे दिया था। इसी दौरान किसी तरह ट्रिगर दब गया और गोली साहिल के सिर में लग गई। इससे गंभीर रूप से घायल बच्चे की मौत हो गई। मामा की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद से बच्चे का मामा राजेश कुमार फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही, जिस हथियार से गोली चली, उसके लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी होने का पता लगाया जा रहा है। मासूम की मौत से परिवार में मातम साढ़े तीन साल के बच्चे की इस तरह मौत से मोहल्ले में शोक और भय का माहौल है। घटना को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बच्चे की मां शोभा देवी का पक्ष भी मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हथियार कहां से आया और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अनुसंधान पूरा होने के बाद ही हो सकेगा। -संजय कुमार, थाना प्रभारी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles