Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल में जीके क्विज व डांडिया प्रतियोगिता


लोहरदगा | एसएस पब्लिक स्कूल कुटमू में शुक्रवार को जीके क्विज प्रतियोगिता एवं डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में मनमोहक, उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए। उनकी शानदार प्रस्तुतियों, तालबद्ध नृत्य ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं को बधाई दी। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles