Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

Indian Railway: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सैंथिया रेलवे स्टेशन से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक संदिग्ध बम देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और एहतियात के तौर पर एक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. बम की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए. फिलहाल आगे के विवरण की प्रतीक्षा है. अधिकारियों ने अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि वह वस्तु वास्तव में बम ही है या मौके से कोई गैर विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

अदालतों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

यह घटना ऐसे समय में सामनेआई है, जब पिछले दो दिनों से इस पूरे क्षेत्र में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड की कम से कम तीन निचली अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिन अदालतों को निशाना बनाया गया, उनमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल और सूरी की जिला अदालतें और झारखंड के धनबाद की सिविल कोर्ट शामिल हैं. धमकी भरे ईमेल मिलने के तुरंत बाद अदालत परिसरों को खाली करा लिया गया और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ते अदालत परिसर में पहुंचे तलाशी अभियान पूरी हो चुकी है. कहीं से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. धनबाद के डीएसपी (कानून व्यवस्था) नौशाद आलम ने कहा- अदालत परिसर की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई है, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. एहतियात के तौर पर अदालतों के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है.

Also Read: भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य को सत्ता बदलने का भरोसा, बोले- नया बंगाल देखना चाहते हैं बंगाली

The post बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles