Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 2 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान:आज कई जिलों में सुबह कोहरा, दिन रहेगा साफ; बारिश की संभावना नहीं


झारखंड में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा की चादर दिखी। लेकिन मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि 18 अक्टूबर यानी आज राज्य में सुबह कोहरा रहने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। 19 अक्टूबर को भी सुबह कोहरा या कुहासा रहेगा। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम का यह मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। इससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा। अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है। अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा। लोगों को सुबह घर से निकलते समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में मौसम सामान्य बना रहेगा। रांची में 30 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान राजधानी रांची में आज सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा रहा। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है। 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान सुबह कुहासा छाने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से तापमान में ज्यादा गिरावट महसूस नहीं होगी। 23 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 और 23 अक्टूबर को भी रांची में सुबह कोहरा या कुहासा छा सकता है। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के लिए 18 से 23 अक्टूबर तक किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। फिलहाल भारी बारिश या तेज आंधी की आशंका नहीं है। तापमान में संभावित गिरावट के कारण सुबह और रात में मौसम सुहावना हो सकता है। वहीं, दोपहर में धूप के कारण गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में किसी बड़े मौसमी बदलाव का संकेत नहीं दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles