Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में 1350 श्रद्धालुओं संग निकली निशान यात्रा:श्याम बाबा के भजनों से गूंजा शहर, जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया गया स्वागत


गिरिडीह शहर में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के तहत गुरुवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस यात्रा में करीब पांच हजार श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा श्री श्याम मंदिर से शुरू हुई। पूरा शहर भक्ति भजनों और श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। 1350 श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर अनुशासित तरीके से कतारबद्ध होकर चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल महिलाएं लाल और पीले परिधानों में सजी थीं, जबकि पुरुष एवं बच्चे गुलाबी और पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। एक सुसज्जित वाहन पर भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान का आकर्षक दरबार सजाया गया था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। श्याम बाबा को 1350 निशान अर्पित किया गया निशान शोभा यात्रा श्री श्याम मंदिर से निकलकर तिरंगा चौक, बड़ा चौक और गांधी चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ श्याम बाबा को 1350 निशान अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान समिति के सदस्य व्यवस्था में सक्रिय रहे। सुरक्षा और यातायात के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और समिति ने आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles