Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरबागान भगदड़ के बाद दुर्गा पूजा समितियों को मंत्री दिलीप घोष की नसीहत, कहा- भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करें

Kolkata Stampede: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पूजा समितियों से लोगों के आने-जाने की उचित व्यवस्था करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाये जाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

चोरबागान भगदड़ को बताया दुखद

शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने के बाद चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गयी थी. इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 25 अन्य घायल हो गये. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि संभवतः अचानक अत्यधिक भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ मची. लोग वर्षों से दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन के लिए जाते रहे हैं. ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए.

पुलिस से सलाह लेकर बनायें भीड़ प्रबंधन की योजना

दिलीप घोष ने पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम करें. उन्होंने कहा कि आयोजकों को पुलिस से सलाह-मशविरा करके ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास में परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष के मुताबिक, बड़े पूजा आयोजनों में लाखों लोग पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पहले से जरूरी उपाय करना महत्वपूर्ण है.

घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास : मंत्री

दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. चोरबागान की घटना के बाद पूजा पंडालों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मंत्री ने समितियों से अपील की है कि वे पुलिस के साथ समन्वय कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में बिहार के 2 लोगों समेत 19 की मौत, आधे से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा

The post चोरबागान भगदड़ के बाद दुर्गा पूजा समितियों को मंत्री दिलीप घोष की नसीहत, कहा- भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles