Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार के दो युवक दूसरे राज्यों से लापता:एक पंजाब से और दूसरा अंबाला से घर लौटते समय गायब, 2 महीने से नहीं लौटा घर


कटिहार जिले के दो युवक रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए, लेकिन घर लौटते समय लापता हो गए। एक युवक पंजाब से ट्रेन के जरिए घर आ रहा था, जबकि दूसरा हरियाणा के अंबाला से लौटते वक्त गायब हो गया। दोनों के लापता होने से परिजन परेशान हैं। परिवारों ने पुलिस प्रशासन और सरकार से युवकों की तलाश कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई है। पंजाब से घर लौट रहा था सूरज, 2 महीने से नहीं मिला सुराग पहला मामला समेली प्रखंड की छोहार पंचायत का है। यहां के 28 वर्षीय सूरज कुमार ऋषि पंजाब में राजमिस्त्री का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, दो महीने से अधिक समय पहले सूरज ने फोन कर घर लौटने की जानकारी दी थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। सूरज के पिता ढालों ऋषि का निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी सूरज पर थी। बेटे के लापता होने से परेशान उनकी मां सरिता देवी उसकी तलाश में पंजाब पहुंची हैं। वहीं, बहनें चानो देवी और पूजी कुमारी भी भाई की वापसी का इंतजार कर रही हैं। पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बिहार व पंजाब सरकार से सूरज को खोजने में मदद की अपील की है। अंबाला से आम्रपाली एक्सप्रेस में चला था शिवम दूसरा मामला बलथी महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 का है। यहां का 15 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ पुज्जू पिछले 20 दिनों से लापता है। उसकी मां मिलान देवी के मुताबिक, शिवम करीब दो महीने पहले काम करने हरियाणा के अंबाला गया था। वहां से वह अपने दो साथियों मनखुश और सुजीत के साथ आम्रपाली एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। परिजनों का कहना है कि शिवम ने ट्रेन का टिकट मोबाइल से भेजा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। साथ यात्रा करने वाले दोनों युवकों ने शिवम के उनके साथ होने से इनकार किया है। इसके बाद से परिवार उसकी तलाश में परेशान है। परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार दोनों मामलों में परिवारों को अब तक युवकों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और लापता युवकों का पता लगाने की मांग की है। परिवारों को उम्मीद है कि पुलिस की मदद से दोनों युवक सुरक्षित घर लौट सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles