Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना- प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली:दालान पर बैठे थे दोनों, मेन रोड से बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग; संजीत की हालत नाजुक


पटना में सोमवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार (37) और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार को घायल कर दिया। दोनों अपने दालान पर बैठे थे। इसी दौरान मेन रोड से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संजीत कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पिंटू कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि संजीत कुमार के पेट और सीने के पास गोली लगी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के बायापुर की है। दो चुनावों से चली आ रही रंजिश में गोलीबारी की आशंका दानापुर SDPO-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया, ‘पूर्व की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पिंटू ने पुलिस को बताया है कि पिछले दो चुनाव से उनकी रंजिश चली आ रही है। पुलिस इस जानकारी के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।’ हालांकि, गोलीबारी में कौन-कौन शामिल था और वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम में सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार शामिल थे। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि गोलीबारी से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के दौरान बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही गोलीबारी में शामिल लोगों और घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles