Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, हड़ताल जारी


भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल सीसीएल के गोविंदपुर फेज-टू में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) के नेतृत्व में चल रहे मजदूर आंदोलन को लेकर स्वांग पीओ कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई वार्ता में सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मजदूरों ने बेमियादी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। बीकेएमएस की गोविंदपुर फेज-टू शाखा ने बीकेटी और पीएमआईडब्लू (जेवी) कंपनी प्रबंधन को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपकर 14 दिनों के भीतर मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था। शाखा अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि साइट पर कार्यरत मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मजदूरों की प्रमुख मांगों में कुशल मजदूरों को एचपीसी रेट के अनुसार वेतन, हर महीने 1 से 7 तारीख तक भुगतान, ए-फॉर्म में पंजीकरण, ईपीएफ जमा करना, रविवार को काम करने पर दोगुना वेतन और दुर्गापूजा पर 8.33 प्रतिशत बोनस देना शामिल है। इसके अलावा निष्कासन से पहले 30 दिन का नोटिस, स्वास्थ्य बीमा व ईएसआई सुविधा, हाजिरी सूची और वेतन पर्ची उपलब्ध कराने तथा मेंटेनेंस और ब्लास्टिंग मजदूरों के लिए शेड निर्माण की मांग की गई है। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव मो. परवेज आलम ने आरोप लगाया कि सरकार की गाइडलाइन और कोल इंडिया के नोटिफिकेशन के बावजूद मजदूरों को एचपीसी रेट नहीं दिया जा रहा है। इसी मुद्दे पर वार्ता अटक गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles