![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा। 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को झखरा कुंबा सभागार में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, लोहरदगा जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव ने की। सचिव सुकेंदर उरांव की अगुवाई में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, समाज की सहभागिता और आयोजन को बेहतर बनाने को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जालेश्वर उरांव, कोर कमेटी अध्यक्ष फूलदेव भगत, जिला धर्मगुरु फूलकेश्वर उरांव, मगरा उरांव, सुधू भगत, बिरसा उरांव, सोमे उरांव, बृजमोहन भगत, मंगल दास उरांव, बंदे उरांव, जानकी उरांव, सुचिता उरांव, महमनिया उरांव, राजमनी उरांव, सुनीता उरांव, संध्या उरांव, जयंती उरांव, विशनी उरांव, नीलम कुजूर, जयंती पन्ना, सुलेखा उरांव और पंकज उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
15 नवंबर के कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा, समाज के लोगों ने बैठकर चर्चा की

