![]()
मधेपुरा शहर में दशहरा के अवसर पर 21 अक्टूबर को दो जगह रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर और गौशाला स्थित दुर्गा मंदिर के पास रावण दहन होगा। दोनों जगह श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, अग्निशमन और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, दशहरा मेले को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। शाम 5:30 बजे होगा 25 फीट के रावण का दहन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के सचिव रामावतार प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के पास 21 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे विशाल रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। पुतले के दहन में करीब 2 क्विंटल सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हर साल दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं। दो जगहों पर सुरक्षा और अग्निशमन के इंतजाम दोनों आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन व्यवस्था के साथ आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 4 जगहों पर लगता है दुर्गा पूजा मेला, ट्रैफिक में बदलाव दरअसल, मधेपुरा शहर में 2 किलोमीटर के दायरे में 4 स्थानों पर दुर्गा पूजा मेले का आयोजन होता है। इस वजह से नवमी और दशमी को शहर में भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसडीओ कार्यालय से सुभाष चौक तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसका उद्देश्य मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखना है।
मधेपुरा- 21 अक्टूबर को दो जगह होगा रावण दहन:रेलवे स्टेशन पर 25 फीट का पुतला जलेगा, भीड़ के चलते वाहनों की एंट्री बंद

