Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bokaro Durga Puja 2026 | Mahanavami Pandal Celebration Photo Updates

महानवमी के अवसर पर बोकारो में मां दुर्गा की पूजा परंपरागत तरीके से की जा रही है। शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में कहीं देश के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक देखने को मिल रही है, तो कहीं बंगाल की पारंपरिक पूजा संस्कृति लोगों को आकर्षित कर रही है।

.

सेक्टर-9 वैशाली मोड़ और सेक्टर-2सी में मंदिरों की तर्ज पर पंडाल बनाए गए हैं। वहीं, सेक्टर-4डी और सेक्टर-4एफ में दशकों पुरानी बांग्ला परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

सेक्टर-9 वैशाली मोड़ में बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।

सेक्टर-9 वैशाली मोड़ में बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।

मंदिरों की तर्ज पर बने आकर्षक पंडाल

सेक्टर-9 वैशाली मोड़ में महादेश्वर मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। इसके निर्माण पर करीब 10 से 12 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

सेक्टर-2सी में गुजरात के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। इस पंडाल पर करीब 15 से 17 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। दोनों स्थानों पर मीना बाजार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

सेक्टर-4एफ में 1991 से लगातार दुर्गापूजा होती आ रही है।

सेक्टर-4एफ में 1991 से लगातार दुर्गापूजा होती आ रही है।

सेक्टर-4डी और 4एफ में पुरानी परंपरा सेक्टर-4डी में 1985 और सेक्टर-4एफ में 1991 से लगातार दुर्गापूजा होती आ रही है। यहां बांग्ला रीति-रिवाज से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। प्रतिमा को बंगाली स्वरूप में सजाया जाता है।

मूर्ति के पीछे हाथ से चिपकाए गए सुनहरे और चांदी जैसे चमकदार कागज इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं। करीब 20 वर्षों से प्रतिमा के पीछे आठ चित्रों वाला दृश्य नहीं बनाया जा रहा है। यहां पंडाल निर्माण पर लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

मेले में भी उमड़ेगी भीड़ सेक्टर-9 और सेक्टर-2सी में मीना बाजार सजाया गया है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से दुकानदार व कलाकार पहुंचे हैं। बोकारो के लोग अपने सेक्टर में पूजा करने के साथ मेला घूमने के लिए सेक्टर-1 और सेक्टर-2 भी पहुंचते हैं। महानवमी पर पूजा, पंडाल और मेले को लेकर शहर में उत्सवी माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles