Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांथी में बोले शुभेंदु अधिकारी- भारत में बांग्लादेश जैसी अशांति फैलाना चाहते हैं कम्युनिस्ट

Suvendu Adhikari Kanthi News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को वामपंथी दलों और विपक्षी ताकतों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांथी में दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और राजनीतिक विरोधी भारत में ‘बांग्लादेश जैसी हिंसक अशांति’ पैदा करने की साजिश रच रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए.

मैं सनातनी हूं, कम्युनिस्ट या नास्तिक नहीं : शुभेंदु

दुर्गा पूजा पंडालों के पास वामपंथी दलों के बुकस्टॉलों में हुई कथित तोड़फोड़ के मुद्दे पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) और एसयूसीआई (SUCI) के आरोपों का भी उन्होंने जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने कहा- ये कम्युनिस्ट न तो प्रार्थना करते हैं, न ही अपनी कलाई पर कलावा बांधते हैं और न ही माथे पर तिलक लगाते हैं. इनसे राज्य की जनता को सावधान रहने की जरूरत है.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैं कम्युनिस्ट, नास्तिक या जमाती नहीं हूं. मैं हिंदू का बेटा हूं और गौरवान्वित सनातनी हूं. सनातनी होने के नाते देवी दुर्गा की पूजा करना मेरा कर्तव्य है. वामपंथी दलों ने कूचबिहार के दीनहाटा से लेकर दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर तक अपने बुकस्टॉलों पर हुए हमलों को ‘लोकतांत्रिक विचारों पर हमला’ करार दिया था.

ये भी पढ़ें: बनगांव में बोले शुभेंदु अधिकारी- ‘खटमलों’ और ‘कॉकरोचों’ से सावधान रहें

CEC के खिलाफ प्रदर्शन को बताया बेबुनियाद

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और उसके सहयोगियों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाये जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जनता को ‘कॉकरोच’ और ‘खटमलों’ जैसी राजनीतिक ताकतों से सतर्क रहना चाहिए. ये मुद्दाविहीन लोग हैं, जो सड़कों पर उतर रहे हैं.

‘देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही विदेशी ताकतें’

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ देशविरोधी ताकतें पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालातों की तर्ज पर भारत में भी अस्थिरता का माहौल बनाना चाहती हैं, लेकिन बंगाल की जागरूक जनता उनके इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देगी.

ये भी पढ़ें: एसआईआर विवाद : ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे शुभेंदु अधिकारी, बोले- बंगाल में 27 लाख नाम हटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार

चोरबागान भगदड़ पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से पूरे राज्य के कल्याण और सुरक्षा की प्रार्थना की है. उन्होंने अपील की कि दुर्गा पूजा के बचे हुए दिनों में दुर्घटनामुक्त माहौल बनाये रखने के लिए सभी नागरिक और आयोजक प्रशासन का सहयोग करें.

The post कांथी में बोले शुभेंदु अधिकारी- भारत में बांग्लादेश जैसी अशांति फैलाना चाहते हैं कम्युनिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles