![]()
जमशेदपुर के श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में विजयादशमी के मौके पर 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह आयोजन 21 अक्टूबर को होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति इस कार्यक्रम को आयोजित कर रही है। समिति के संस्थापक कमलेश सिंह ने बताया कि रावण का पुतला बंगाल के कारीगर बना रहे हैं। इसे बनाने में करीब तीन लाख रुपए का खर्च आएगा। कारीगर पिछले करीब 15 दिनों से पुतले को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इस बार 51 फीट की ऊंचाई इसका मुख्य आकर्षण रहेगी। समिति 2007 से हर साल यहां रावण दहन का कार्यक्रम करती आ रही है। इस आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।
जमशेदपुर में 51 फीट का होगा रावण का पुतला:वीर कुंवर सिंह मैदान में 21 अक्टूबर को होगा आयोजन, बंगाल के कारीगर कर रहे तैयार
