Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता भगदड़ और टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : अधीर रंजन ने मुर्शिदाबाद से भाजपा सरकारों पर बोला हमला

Adhir Ranjan Chaudhary News: पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भगदड़ और एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर हमला बोला है. अधीर रंजन ने मुर्शिदाबाद में कहा कि अगर समय रहते शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने प्लानिंग की होती, तो कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा न हुआ होता.

17 अक्टूबर को चोरबागान में हुआ था हादसा

उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम (17 अक्टूबर) हुई भगदड़ में 19 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी. 25 लोग घायल भी हुए थे. इस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को मुर्शिदाबाद में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार पर प्रशासनिक नाकामी का आरोप लगाया. अधीर चौधरी ने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने त्योहार शुरू होने से पहले उचित योजना (Planning) बनायी होती, तो इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को आसानी से टाला जा सकता था.

हादसे के बाद नींद से जागी सरकार : अधीर

राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सेंट्रल एवेन्यू से निकलने वाली बेहद संकरी गली में चोरबागान पंडाल अत्यंत लोकप्रिय है. सरकार को अनुमति देने से पहले सड़क की चौड़ाई, भीड़ के दबाव और आपातकालीन रास्तों का पहले ही आकलन कर लेना चाहिए था.

ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

IPS अधिकारियों के तबादले पर कसा तंज

अधीर चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जिन 9 अनुभवी आईपीएस (IPS) अधिकारियों को कोलकाता से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया था, उन्हें हादसे के बाद आनन-फानन में वापस लाया गया है. यह साबित करता है कि सरकार घटना के बाद ही जागती है.

अदालत की निगरानी में जांच की मांग

अधीर चौधरी ने चोरबागान भगदड़ मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तत्काल अदालत की निगरानी में एक स्वतंत्र जांच समिति (Court-monitored Independent Probe Committee) गठित करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान- अपनी ही करनी का फल भुगत रही हैं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी

टाइगर पर जानलेवा हमला ‘डबल इंजन’ सरकार की विफलता : चौधरी

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ऊपर हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गयी ताबड़तोड़ गोलीबारी का जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र और राज्यों में ‘डबल इंजन’ सरकार के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन मुंबई जैसे महानगर में खुलेआम गैंगस्टरों के हमले और गोलीबारी की घटनाएं आम हो चुकी हैं.

जनता की सुरक्षा पर सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब वीआईपी और मशहूर हस्तियां ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा? भाजपा को देश भर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था पर जवाब देना चाहिए.

The post कोलकाता भगदड़ और टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : अधीर रंजन ने मुर्शिदाबाद से भाजपा सरकारों पर बोला हमला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles