Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो पर जल्द शुरू होगा नया अनारक्षित टिकट सिस्टम, मिलेगी लंबी कतार से मुक्ति

बोकारो | बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर जल्द ही मोबाइल यूटीएस सहायक सिस्टम शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने 10 बड़े स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत एम-यूटीएस सहायक तैनात करने का निर्णय लिया है। बोकारो स्टेशन को भी इसमें शामिल किया गया है। बोकारो स्टेशन एनएसजी-2 श्रेणी का है और यहां रोजाना करीब 25 से 30 हजार यात्री सफर करते हैं। बोकारो-रांची, धनबाद, पुरुलिया, आद्रा और गोमो के लिए बड़ी संख्या में यात्री अनारक्षित टिकट लेते हैं। अकेले बोकारो-रांची पैसेंजर ट्रेन में रोज 1500 से अधिक जनरल टिकट बिकते हैं। त्योहारों में यह संख्या 10 हजार से अधिक पहुंच जाती है। नए सिस्टम में प्रशिक्षित सहायक स्मार्टफोन और ब्लूटूथ प्रिंटर लेकर स्टेशन परिसर में घूमते रहेंगे। यात्री प्लेटफॉर्म पर ही टिकट ले सकेंगे और भुगतान नकद या यूपीआई से कर सकेंगे। वहीं, मोबाइल ऐप से स्टेशन से 20 किमी के दायरे में अनारक्षित, सीजन और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने की सुविधा भी दी जाएगी। रेलवे हेल्प डेस्क पर यात्रियों को डिजिटल टिकट बुकिंग की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट जून 2027 तक चलेगा। जल्द ही शुरू होगा सहायक मोबाइल सिस्टम इस संबंध में स्टेशन मैनेजर एसके नायक ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन में जल्द ही मोबाइल सहायक सिस्टम सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे यात्रियों को लंबी कतारों से पूरी तरह निजात मिलेगी। इसके लिए जल्द ही रेलवे कुछ कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए चयन करेगी। पूजा के पहले इन कर्मचारियों को स्टेशन में तैनात किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles