![]()
बोकारो | सेक्टर-9 बसंती मोड़ से रामदेव मोड़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। यह बोकारो का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत की जरूरत है। बीएसएल प्रबंधन तत्काल पहल कर सड़क दुरुस्त कराने की व्यवस्था करें। – फिरोज अंसारी, महुआर। बोकारो | सेक्टर-12 मोड़ के पास दुंदीबाद के दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे कचरा फेंके जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। दुर्गापूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी कचरे की सफाई नहीं होने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसपर तत्काल कचरा हटाने की जरूरत है। – निवारण महतो, सेक्टर-2। बोकारो | आदर्श कोऑपरेटिव से भारत एकता की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर लंबी-लंबी झाड़ियां उग आई हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और दो वाहनों के एक साथ गुजरने में परेशानी होती है। कई बार सड़क किनारे गड्ढे होने के कारण वाहन फंस जाते हैं। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चास नगर निगम को इसपर ध्यान देने की जरूरत है। – प्रेम कुमार, भारत एकता कॉलोनी। जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 6200215347 पर व्हाट्सएप करें या jantakiawazp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो | चास बाईपास से एनएच-23 जाने वाली एकमात्र सड़क तेलीडीह रोड की सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। पांच साल पहले बनी सड़क की दुबारा कभी मरम्मत भी नहीं कराई गई। व्यस्त मार्ग होने के कारण प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। सड़क जर्जर होने से चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। – सूरज गोराईं, तेलीडीह साईड।
तेलीडीह रोड : पांच साल पहले बनी सड़क हुई जर्जर
