Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धालभूमगढ़ : बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में धालभूमगढ़ में पकड़ाया स्क्रैप लदा टेंपो


धालभूमगढ़ । धालभूमगढ़ और घाटशिला थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित स्क्रैप लदे टेंपो ने जमकर उत्पात मचाया। घाटशिला थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग रहा था। स्थानीय लोगों और धालभूमगढ़ के युवाओं की सूझबूझ से उसे धालभूमगढ़ में पकड़ लिया गया। इस दौरान वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे कई लोग बाल-बाल बच गए। क्या है पूरा मामला : प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक स्क्रैप लदे टेंपो ने घाटशिला थाना क्षेत्र के पास एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना जैसे ही धालभूमगढ़ के कुछ युवकों को मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे टेंपो को रास्ते में रोकने का प्रयास किया। चालक ने कानून की परवाह नहीं की। उसने वाहन रोकने के बजाय उसे और तेज भगा दिया। इस दौरान टेंपो रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारते-मारते बचा। घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। टेंपो को अपने कब्जे में लिया। आगे की जांच के लिए उसे थाना ले आई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles