Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Patna Gandhi Maidan Ravan Dahan

.

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। आज विजयदशमी है। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी और सीटिंग MLC नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा रावण दहन

आज विजयदशमी है। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस बार का रावण 90 फीट का बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई पिछले साल से 10 फीट अधिक है। दहन के वक्त रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकलता दिखा। लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी दिखाया जाया। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। सुरक्षा के लिए 120 सीसीटीवी की मैदद से गांधी मैदान की निगरानी की गई। पूरी खबर पढ़ें

2. तेजस्वी ने वीडियो कॉल पर पीड़ित परिवार से की बात

भोजपुर जिले के आरा शहर में कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर राम कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से बात की। पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में राजद का एक शिष्टमंडल राम कुमार सिंह के घर पहुंचा और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से मृतक के बेटे राकेश कुमार से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें

3. JDU MLC नीरज की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी और सीटिंग MLC नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। हार्ट की परेशानी के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल में एडमिट कराया गया है। नीरज कुमार पहले से ही हार्ट के मरीज रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर अस्पताल मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है। डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। MLC चुनाव की वोटिंग 23 अक्टूबर को है, उस से 3 दिन पहले तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक चिंतित हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या, मारी 6 गोलियां

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे छह गोलियां मारी गई हैं। जो युवक के सिर, पैर, जांघ और पेट में लगी। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। गोली मारने के बाद आरोपी ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपक कुमार (30) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच चार साल से विवाद चल रहा था। घटना बभनपुरा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें

5. टाइगर श्रॉफ फायरिंग में बेटा शामिल नहीं: ऋतिक की मां

‘मेरा बेटा मुंबई में रसोइया का काम करता है, वो कुक है, कॉन्ट्रैक्ट किलर नहीं है। जो बातें सामने आई है, वो गलत है। मेरा बेटा 17 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने गया था। उसने मुझे इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद से ही मेरे बेटे का मोबाइल बंद है, उससे मेरी बातचीत नहीं हो पा रही है।’ बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए 22 साल के ऋतिक कुमार उर्फ रोशन की मां संयुक्ता देवी ने दैनिक भास्कर से ये बातें कही है। संयुक्ता देवी का दावा है कि मेरे बेटे को इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

6. शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

संजना के साथ मेरा दो साल से लव अफेयर था। 2025 में संजना शादी का दबाव बनाने लगी, जिसको लेकर हम दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर मैंने उसकी हत्या की साजिश रची। वो फिजिकल रिलेशन के बार में घर वालों को बताने की धमकी देती थी। 12 अक्टूबर की शाम संजना घर से बाहर निकली। मैं उसे रास्ते से किडनैप किया और सुनसान जगह ले जाकर उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

7. झगड़ा सुलझाने गए दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत

गयाजी के ​मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कालोनी देवी स्थान इलाके में सोमवार रात अपराधियों ने दो सगे भाइयों की गोली मार दी। दो में से एक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी है। उसे पटना मेदांता के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि दोनों भाई देर रात अपनी पहचान वाले दोस्तों का झगड़ा सुलझाने और बीच-बचाव करने गए थे। इसी दौरान दोनों भाइयों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। पूरी खबर पढ़ें

8. राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK

वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार, 20 अक्टूबर को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना जताई। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया है। घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद पंचायत के पास 13 अक्टूबर की रात गंगा नदी में नाव पलट गई थी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश बच्चे थे। पूरी खबर पढ़ें

9. महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ला रही थी खेप

औरंगाबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नबीनगर और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन नार्कोस के तहत नबीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18523 अप की जांच के दौरान 27.429 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख 71 हजार 450 रुपये बताई गई है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से कुल 23 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पूरी खबर पढ़ें

10. आने वाले दिनों में सामान्य रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles