Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से सीने में आर-पार हुई छड़, घायल की हालत नाजुक

दुमका| रामगढ़ दुमका मुख्य मार्ग पर महुबना के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि घायल के सीने में लोहे की छड़ आर-पार हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महुबना के पास बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने में लोहे की छड़ आर-पार हो जाने से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस उसकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और आसपास के इलाकों में पूछताछ के जरिए पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles