Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से 15 घंटे में नयी दिल्ली से हावड़ा, जानें संभावित रूट, टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) लंबी दूरी के रेल यात्रियों को तोहफा देने की तैयारी में है. देश की सबसे व्यस्त और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नयी दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग (1,449 किमी) पर जल्द ही सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. रेलवे बोर्ड की हाल में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में इस बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी के संकेत मिले हैं. इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से कोलकाता (हावड़ा) की यात्रा का समय राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में 2 घंटे कम हो जायेगा.

राजधानी से भी तेज चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल बेहद सुविधाजनक और समय बचाने वाला होगा.

  • यह ट्रेन शाम को 5:00 बजे के आसपास नयी दिल्ली से रवाना होगी और अगली सुबह 8:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यानी लगभग 15 घंटे में ट्रेन 1,449 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी.
  • वर्तमान में हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को इस दूरी को तय करने में 17 घंटे 15 मिनट का समय लगता है. वंदे भारत स्लीपर से यात्रा करने पर लोगों के 2 घंटे बचेंगे.

ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! हावड़ा-पटना वंदे भारत को मिला नया स्टॉपेज, जानें अब कहां-कहां रुकेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

इन 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुक सकती है ट्रेन

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने वाली यह ट्रेन पूर्वी भारत के कई प्रमुख शहरों को सीधे जोड़ेगी. जानें किन स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉपेज हो सकता है.

  1. कानपुर सेंट्रल (Kanpur Central)
  2. प्रयागराज जंक्शन (Prayagraj Junction)
  3. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU)
  4. गया (Gaya)
  5. कोडरमा (Koderma)
  6. पारसनाथ (Parasnath)
  7. धनबाद (Dhanbad)
  8. आसनसोल (Asansol)

ये भी पढ़ें: राजधानी से भी तेज दौड़ेगी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस! हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर ट्रेन

16 AC कोच, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली और विश्वस्तरीय सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को विशेष रूप से रात की लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

  • कुल 16 एसी कोच होंगे. इनमें 11 एसी थ्री-टायर (3-Tier), 4 एसी टू-टायर (2-Tier) और 1 फर्स्ट एसी (1st AC) शामिल होंगे.
  • ट्रेन में स्वदेशी दुर्घटना-रोधी ‘कवच’ (Kavach) तकनीक, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर्स, सीसीटीवी कैमरे, मॉडर्न फायर फाइटिंग सिस्टम और हर बर्थ पर चार्जिंग व इमरजेंसी टॉक-बैक बटन उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें: हावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधा

संभावित किराया|Expected Fare

रेलवे बोर्ड ने अभी आधिकारिक रूप से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराये की घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि हावड़ा से नयी दिल्ली के बीच का किराया 3000 रुपए से 5100 रुपए के बीच हो सकता है. जानें किस श्रेणी के टिकट का कितना करना पड़ सकता है भुगतान.

  • 3rd AC: करीब 3,000 रुपए
  • 2nd AC: करीब 4,000 रुपए
  • 1st AC: करीब 5,100 रुपए

(नोट: यह किराया अनुमानित है, रेलवे द्वारा अधिसूचना जारी होने पर अंतिम दरें स्पष्ट होंगी.)

हावड़ा-कामाख्या केबीच दौड़ रही वंदे भारत स्लीपर

रेलवे ने पहले ही हावड़ा-कामाख्या रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है. अब दिल्ली-हावड़ा रूट पर इस प्रीमियम सर्विस के शुरू होने से पूर्व भारत के रेल यात्रियों को रफ्तार और लग्जरी का अद्भुत संगम मिलेगा.

The post वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से 15 घंटे में नयी दिल्ली से हावड़ा, जानें संभावित रूट, टाइमिंग और किराया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles