Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में नाबालिग से छेड़खानी की कोशिश:घर से बाजार जाने के लिए निकली थी लड़की, 3 आरोपी गिरफ्तार


बांका सदर थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी के प्रयास मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनियाडीह गांव निवासी पवन कुमार और राजा कुमार तथा हाहा गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बाजार जाने के दौरान आरोपियों ने की थी टिप्पणी पीड़िता बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोककर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और छेड़खानी का प्रयास किया। युवकों की इस हरकत से परेशान होकर लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की से छेड़खानी के प्रयास की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। छापेमारी कर मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles