Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी के कंटेंट क्रिएटर की शिवहर में मौत:परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप, 6 बच्चों का था पिता


मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के एक युवक की शिवहर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी पंचायत के चूड़िहड़वा टोला निवासी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। घर पर शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार जितेंद्र शर्मा पेशे से कंटेंट क्रिएटर थे और कभी-कभी आर्केस्ट्रा में अनाउंसिंग का काम भी किया करते थे। इसी सिलसिले में वह शिवहर में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अनाउंसिंग करने गए थे। वहीं से उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर आई। जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था परिजनों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि जितेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जितेंद्र अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी, छह छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग पिता हैं। उनकी मां का निधन करीब आठ साल पहले ही हो चुका था। जितेंद्र ही घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब उन छह मासूम बच्चों की परवरिश कौन करेगा? पत्नी और बुजुर्ग पिता का सहारा कौन बनेगा? ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र बेहद मिलनसार और मेहनती युवक था। आर्केस्ट्रा में अनाउंसिंग और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वह जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई अब उसकी मौत के बाद परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग की है। इधर, इस घटना को लेकर बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध मौत शिवहर में हुई है।मृतक का शव गांव लाया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवहर पुलिस से भी संपर्क कर मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles