Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लापता महिला का धान के खेत में मिला शव:दुर्गा पूजा से लौटते समय हुआ था अपहरण, आक्रोशित परिजनों ने किया था सड़क जाम


पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में एक 30 वर्षीय महिला का शव बुधवार दोपहर धान के खेत से मिला। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। महिला मंगलवार रात दुर्गा पूजा देखने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था, जिससे आवागमन ठप रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया और महिला की तलाश शुरू की। इसी दौरान बसना गांव के एक धान के खेत से उसका शव बरामद हुआ। हत्या का आरोप गांव के ही एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर लगा है। आरोपी की बाइक महिला के घर के पास मिली थी, जिससे अपहरण की आशंका और बढ़ गई थी। नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles