Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में वोटिंग कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग:रिसीविंग काउंटर, कंट्रोल रूम, जनरेटर और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश


बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की काउंटिंग को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को DM कौशल कुमार की अध्यक्षता में ऑडिटोरियम में काउंटिंग ऑबजर्वर और सहायकों को ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद डीएम ने खेल भवन स्थित बज्रगृह और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। मतगणना कर्मियों को प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की जानकारी प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों को मतगणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि मतगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सावधानी, सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि मतगणना के दौरान त्रुटियों की आशंका कम से कम रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। रिसीविंग काउंटर और कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश प्रशिक्षण के बाद डीएम ने खेल भवन स्थित बज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों, आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश-निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने मतपेटिकाओं की प्राप्ति और संग्रहण के लिए निर्धारित रिसीविंग काउंटर की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही, इसके लिए नियंत्रण कक्ष गठित करने और संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करने को कहा, ताकि मतपेटिकाएं जमा करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। बिजली बाधित होने पर जनरेटर से होगी आपूर्ति मतगणना स्थल पर माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने दूरभाष सुविधा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिजली बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर उपलब्ध रखने को कहा। इसके अलावा पुलिस बल के लिए अलग टेंट लगाने और जरूरत के अनुसार शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मतगणना टेबलों की संख्या और कार्य संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी तैयारियों की पहले से जांच करने को कहा। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित होंगे मतगणना के दिन यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वाहनों के प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने की योजना है। प्रवेश के लिए तय मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि निकास की व्यवस्था पोलो मैदान की ओर से रखने की योजना है। डीएम ने निर्देश दिया कि यातायात प्रबंधन इस तरह किया जाए कि अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार समेत संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन के अनुसार, स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles