Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में आज मूर्ति विसर्जन जुलूस के लिए पावर कट:सुरक्षा के मद्देनजर रात 12 बजे तक सप्लाई बंद, लोगों से सहयोग करने की अपील


सीवान शहर में गुरुवार को निकलने वाले मां दुर्गा विसर्जन जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। जुलूस के दौरान विद्युत तारों के संपर्क में आने से किसी तरह की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बिजली विभाग को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रशासन के आदेश के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जुलूस के निर्धारित समय को देखते हुए यह कटौती रात 12 बजे तक जारी रहने की संभावना है। निर्धारित मार्गों में एहतियात के लिए पावर कट सदर एसडीओ ने बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकलने वाले जुलूस के निर्धारित मार्गों और उससे जुड़े क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाए। इसके लिए संबंधित इलाकों में समय से बिजली कटौती सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जुलूस में शामिल होती है लोगों की भीड़ दरअसल, दुर्गा विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अखाड़ा समितियों के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान कई स्थानों पर ऊंचे झंडे,धार्मिक प्रतीक और अन्य सामान लेकर श्रद्धालु चलते हैं। शहर की सड़कों और गलियों से गुजरते समय इनके विद्युत तारों के संपर्क में आने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है,ताकि विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस को लेकर भी बिजली कटौती की व्यवस्था की गई है।सदर एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस के निर्धारित समय के अनुसार बिजली विभाग के सहायक अभियंता के माध्यम से संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद कराना सुनिश्चित करें। निर्देश के अनुसार,ग्रामीण क्षेत्रों में जिस इलाके से जिस समय जुलूस निकलेगा, वहां उसी अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।इसके लिए प्रशासन और बिजली विभाग के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles