Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा- सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत:बाइक से मेला घूमने जाने के दौरान कार ने मारी टक्कर, साथ बैठे दोस्त की हालत गंभीर


दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सड़क हादसे में 19 साल के मोनू कुमार सहनी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका दोस्त और रिश्तेदार 19 साल का रोहित सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को हादसे के बाद इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया था। हालांकि, डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही मोनू की मौत हो गई, जबकि रोहित का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, केवटी पंचायत के वार्ड संख्या 17 निवासी नंदलाल सहनी का बेटा मोनू कुमार सहनी अपने रिश्तेदार और दोस्त रोहित सहनी के साथ बाइक से धेपुरा में मेला देखने जा रहा था। रोहित सहनी दरभंगा सदर प्रखंड के धोईघाट निवासी सुरेंद्र सहनी का बेटा है। घर से ढाई किलोमीटर दूर कार ने बाइक को मारी टक्कर घर से लगभग ढाई किलोमीटर आगे रामजुलूम उच्च विद्यालय बनवारी के सामने बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दाहिने हिस्से और अगले भाग को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोनू का दाहिना पैर टूट गया था। उसके सिर, हाथ, पीठ और छाती में भी गंभीर चोटें आई थीं। रोहित के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल ले जाने के क्रम में मोनू ने दम तोड़ दिया। चार भाइयों में सबसे छोटा था मोनू मृतक मोनू कुमार सहनी चार भाइयों में सबसे छोटा था। वो गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार के जीवनयापन में सहयोग करता था। हादसे को लेकर केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल कार के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles