Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर पटना में समारोह होगा:अखिलेश सिंह ने आरा में की शामिल होने की अपील; भोजपुर हत्याकांड पर उठाए सवाल


बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में समारोह आयोजित होगा। राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को आरा में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि श्रीबाबू के नेतृत्व में बिहार ने औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराना और उनके सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लेना समारोह का मुख्य उद्देश्य है। सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजनों से मिले अखिलेश सिंह प्रेस वार्ता से पहले कायमनगर फोरलेन के पास सैकड़ों कांग्रेसियों और बुद्धिजीवियों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ अखिलेश प्रसाद सिंह का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहर के कनकपुरी इलाके में दिनदहाड़े हत्या के शिकार हुए कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसपी और कलेक्टर के आवास से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर इस तरह की हत्या होना चिंताजनक है। अखिलेश सिंह ने दावा किया कि पीड़ित परिवार से बातचीत में जमीन विवाद को लेकर कुछ राजस्व पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की जानकारी मिली है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हत्या का मामला मुख्यमंत्री और डीजीपी के सामने उठाएंगे अखिलेश सिंह ने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी के सामने उठाएंगे। साथ ही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाएं होती रहीं, तो लोगों का प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा। बिहार की चीनी उत्पादन में हिस्सेदारी घटने की बात कही श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी बिहार के बेहतर प्रशासन की सराहना की थी। उनके अनुसार, उस दौर में बोकारो, हटिया, बरौनी और सिंदरी जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के विकास के साथ राज्य में चीनी मिलों का व्यापक नेटवर्क तैयार हुआ था। उन्होंने कहा कि कभी देश के चीनी उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत थी, जो अब घटकर दो प्रतिशत से भी कम रह गई है। गांव-गांव संपर्क कर लोगों को बुलाने की अपील अखिलेश सिंह ने कांग्रेस नेताओं, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों से गांव-गांव और टोले-टोले तक जनसंपर्क कर समारोह में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने पटना पहुंचने वाले लोगों के लिए वाहनों और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने विषय-वस्तु से मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया तथा उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष पाण्डेय, डॉ. शशि भूषण पाण्डेय, विमल कुमार, अमिताभ शरण, डॉ. गगन मिश्रा, डॉ. देविका मिश्रा, निधि पाण्डेय, सूरज सिन्हा, अशोक राम और सत्य प्रकाश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles