Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

[

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (23 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। तुला राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को खास अथॉरिटी मिल सकती है, जिससे जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। मकर राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है और बिजनेस विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी।

मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी डीलिंग में खास उपलब्धि मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों के सरकारी काम बन सकते हैं और सरकारी नौकरी में चल रही परेशानी का समाधान मिल सकता है। वृष राशि वालों की आय बेहतर होगी। वहीं कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी खास काम को पूरा करने की योजना है तो उसमें सफलता मिलने के मजबूत योग हैं। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी और सुकून मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात भी हो सकती है। नेगेटिव- छोटी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई उम्मीद पूरी न होने से बेचैनी हो सकती है। जल्दबाजी के बजाय धैर्य से स्थिति संभालें। निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।

करियर- कारोबारी काम व्यवस्थित चलते रहेंगे। नया काम शुरू करने की योजना है तो अभी उस पर आगे न बढ़ें, क्योंकि निजी कामों के कारण बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऑफिस का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। हेल्थ- कब्ज और गैस के कारण पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- परिवार का सहयोग मिलने से काम का बोझ हल्का होगा। अस्त-व्यस्त दिनचर्या में भी कुछ ठहराव आएगा। किसी खास विषय की जानकारी जुटाने में समय बीतेगा। व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। नेगेटिव- इनकम टैक्स, लोन या इससे जुड़े किसी मामले में परेशानी हो सकती है। इसे समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। संतान की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए।

करियर- कारोबार में चल रही रुकावटों से राहत मिलेगी। काम मन मुताबिक आगे बढ़ेंगे और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि किसी सहकर्मी की ईर्ष्या या जलन नुकसान पहुंचा सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। हेल्थ- शारीरिक थकान से कमजोरी महसूस हो सकती है। आलस और सुस्ती भी रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या सुलझ सकती है। इससे लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा। रिश्तेदार के किसी विवाद में आपकी भूमिका निर्णायक रह सकती है। भविष्य की योजनाओं पर भी विचार होगा। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले दोस्त के संपर्क में रहना आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित कर सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी काम आज टालना बेहतर होगा।

करियर- खानपान से जुड़े कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने काम की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा रखें। कोई प्रेम संबंध उजागर हो सकता है। हेल्थ- बदहजमी के कारण पेट या लीवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिन मिला-जुला रहेगा। किसी खास काम को पूरा करने में करीबी दोस्त का सहयोग लें, इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से पहचान बढ़ेगी। युवाओं को मेहनत के बाद किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी से विवाद या कहासुनी हो सकती है। समझदारी से स्थिति संभालें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। महिलाओं को अपने मान-सम्मान को लेकर खास सतर्क रहना होगा। दूसरों की बातों से प्रभावित होने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता दें।

करियर- मंदी के बावजूद कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। किसी दूसरे व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कारोबारी महिलाओं को अपने किसी खास प्रयास में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं, इसलिए काम के प्रति पूरा समर्पण रखें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में मनमुटाव है तो उसे दूर करने की पहल करें। हेल्थ- लापरवाही के कारण कोई पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। समझदारी और अलग-अलग रणनीतियों से मुश्किल काम भी पूरा कर पाएंगे। नेगेटिव- समय के अनुसार व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव जरूरी होगा। ससुराल पक्ष से जुड़े विवाद को शांत तरीके से सुलझाएं। जमीन की खरीद-बिक्री करते समय दस्तावेज अच्छी तरह जांचें।

करियर- बिजनेस में पैसों से जुड़े मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। सरकारी नौकरी में चल रही समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। लव- घर में तालमेल की कमी से तनाव हो सकता है। इसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए व्यवहार पर नियंत्रण रखें। हेल्थ- बुखार, खांसी या जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- कई कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन हर परिस्थिति में तालमेल बनाए रखेंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में मदद करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा होगी। नेगेटिव- बातचीत में शब्दों का चयन सावधानी से करें, वरना बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है। किसी दोस्त से मनमुटाव होने की आशंका है। अचानक मेहमान आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।

करियर- नया काम शुरू करने से पहले घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह लें। इससे बेहतर दिशा मिलेगी। निवेश से जुड़ी कुछ जटिलताएं सामने आ सकती हैं। पार्टनरशिप का कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। लव- परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा और घर का माहौल सकारात्मक होगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- नकारात्मक सोच के कारण कार्यक्षमता और शारीरिक ऊर्जा कम महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दिनभर रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और मेहमानों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन या कोई कीमती चीज खरीदने का विचार बन सकता है। युवाओं को करियर से जुड़ा मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव- छोटी बातों को लेकर शक या वहम न बढ़ने दें। गैरजरूरी बातें दिमाग में रखने से फैसले गलत हो सकते हैं। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें। रिश्तों को खराब होने से बचाना आपकी जिम्मेदारी होगी।

करियर- बिजनेस विस्तार की कोई योजना सामने आएगी। उस पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आगे चलकर यह काफी फायदेमंद हो सकती है। सहयोगियों की मदद से काम अच्छी तरह पूरे होंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को खास अथॉरिटी मिल सकती है, जिससे कार्यभार भी बढ़ेगा। लव- परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा। किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी। हेल्थ- मानसिक तनाव के कारण थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ समय से किसी के साथ खराब चल रहे संबंध बेहतर हो सकते हैं। निवेश की योजना है तो उस पर आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज यात्रा टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। नेगेटिव- किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप से आपके काम में रुकावट आ सकती है। गुस्सा और जिद घर की व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं। व्यवहार को सकारात्मक रखने की जरूरत होगी।

करियर- कार्यक्षेत्र में फिलहाल किसी बड़े बदलाव से बचें और मौजूदा व्यवस्था पर ध्यान दें। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सरकारी काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम में खास धैर्य रखना होगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें, वरना घर की शांति प्रभावित हो सकती है। हेल्थ- मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आत्मविश्वास और ऊर्जा अच्छी रहेगी। समय कुछ मुश्किलों वाला हो सकता है, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- कुछ लोग आपके बारे में गलतफहमियां फैला सकते हैं। ऐसी बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें। घर के वरिष्ठ लोगों का सम्मान बनाए रखें। मुश्किल स्थिति में उनकी सलाह उपयोगी होगी।

करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली और प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। कारोबारी महिलाओं को कुछ चुनौतियां झेलनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग काम पर पूरा ध्यान रखें, क्योंकि किसी तरह की जांच होने की आशंका है। लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाएं समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में नजदीकी बनाए रखने के लिए पहल करनी होगी। हेल्थ- शारीरिक और मानसिक थकान से कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- निजी और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और इससे नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। नेगेटिव- यात्रा टालना किसी परेशानी से बचा सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। घर और बिजनेस पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में मन मुताबिक नतीजा न मिलने से निराशा हो सकती है।

करियर- बिजनेस विस्तार की योजनाओं पर विचार होगा और कई योजनाएं लागू भी हो सकती हैं। व्यवस्था बनाने में कुछ छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समझदारी से उन्हें सुलझा पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी होगी। लव- घर में किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में समय अनुकूल रहेगा। हेल्थ- डायबिटीज की समस्या वाले लोगों को खास सावधानी रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। परिवार के लिए खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। नई जानकारियां हासिल करने से ज्ञान और व्यक्तित्व दोनों बेहतर होंगे। नेगेटिव- रिश्तेदारों से तालमेल बनाए रखें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें। गुस्सा और जल्दबाजी माहौल बिगाड़ सकते हैं। दिखावे के कारण फिजूलखर्ची बढ़ सकती है।

करियर- कारोबार की हर गतिविधि में आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। काम करने का तरीका और बेहतर करने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही नुकसान करा सकती है। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और शुगर से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी। पिछले कुछ समय की स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही का असर दिखाई दे सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बातचीत से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहा मनमुटाव दूर होने की संभावना है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- बेवजह के विवाद से दूर रहें, वरना बदनामी जैसी स्थिति बन सकती है। घर के रखरखाव में ज्यादा खर्च होगा। युवाओं को पढ़ाई और करियर को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

करियर- कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कर्मचारियों के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन अपनी कार्यक्षमता से स्थिति संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए समय अनुकूल है और कुछ खास उपलब्धियां मिल सकती हैं। लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी। हेल्थ- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इसे नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles