Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में गिरने लगा न्यूनतम तापमान, दिन में गर्मी बरकरार:पछुआ हवा तेज चली तो रातें होंगी और ठंडी, जिलों में 1-2 डिग्री तक गिरावट


बिहार में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, कई जिलों के न्यूनतम तापमान में लगातार 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और कमी आने से ठंड का अहसास बढ़ सकता है। हालांकि, फिलहाल तेज धूप के कारण दिन गर्म रहेगा। अभी पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की स्थिति नहीं है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की रफ्तार और पछुआ हवा की स्थिति से आगे ठंड का असर तय होगा। कुछ इलाकों में हल्का कुहासा दिख सकता वहीं, बिहार में घने कोहरे को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सुबह के समय नमी बढ़ने और हवा की रफ्तार कम रहने पर कुछ इलाकों में हल्का कुहासा दिख सकता है। खासकर ग्रामीण और नदी के आसपास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध की संभावना स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। मौसम के वैज्ञानिक के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम दिनों में रात का तापमान गिरने से सुबह और देर शाम मौसम ठंडा रहने लगेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से लोगों को सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम मौसम में बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर के ऊपर बना सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 23 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद यह और मजबूत हो सकता है। वहीं, झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से और आसपास के इलाकों में भी एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों के असर से पूर्वी भारत के मौसम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, बिहार में बारिश होगी या बादल छाएंगे, तापमान में बदलाव आएगा या नहीं, यह नए सिस्टम की दिशा और ताकत पर निर्भर करेगा। पटना में न्यूनतम तापमान 22॰ तक रह सकता पटना में आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी। वहीं, रात और सुबह के समय तापमान कम रहने से हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles