Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खुले में कचरा फेंका तो जुर्माना, दुकान सील हो सकती:कचरा फैलाने वालों की होगी पहचान, 25 अक्टूबर से पटना में ‘स्वच्छता संकल्प’ अभियान


पटना में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा। 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक शहर के सभी वार्डों में ‘स्वच्छता संकल्प’ अभियान चलेगा। इसके तहत कचरा उठाव, सड़क और नालों की सफाई के साथ सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। त्योहारों के दौरान घरों और दुकानों से निकलने वाले अतिरिक्त कचरे को देखते हुए निगम ने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की है। अभियान के तहत कचरा फेंकने वाले चिह्नित स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से खुले में कचरा डालने वालों की पहचान की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सील करने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

येलो-रेड स्पॉट और ओवरब्रिज की होगी सफाई शहर के चिह्नित येलो स्पॉट और रेड स्पॉट की विशेष सफाई के साथ नियमित धुलाई कराई जाएगी। इसके अलावा सभी ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे भी रोज धुलाई की व्यवस्था की जाएगी। निगम का लक्ष्य प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना है, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अभियान के दौरान ऐसे स्थानों को चिह्नित कर विशेष सफाई कराई जाएगी, जहां अक्सर कचरा जमा होता है। इसमें खाली भूखंड, ट्रांसफार्मर के आसपास के इलाके, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। सफाई के बाद इन जगहों पर दोबारा कचरा जमा नहीं हो, इसके लिए भी निगरानी की जाएगी। कचरा उठाव वाले वाहनों को रोज लगाने होंगे तीन चक्कर नगर निगम ने अभियान के दौरान कचरा परिवहन व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया है। सभी कचरा उठाव वाहनों से रोज 3 ट्रिप पूरा कराना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य सभी वार्डों से कचरे का समय पर उठाव कर उसका उचित निष्पादन करना है। निर्धारित ट्रिप पूरा नहीं करने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी। नियमों के तहत संबंधित वाहनों के भुगतान में कटौती भी की जा सकती है।
निर्माण सामग्री सड़क पर रखने से बचने की अपील पटना नगर निगम ने शहरवासियों, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सड़क किनारे निर्माण सामग्री जमा न करें। प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और सफाईकर्मियों का सहयोग करने की भी अपील की गई है। निगम प्रशासन का कहना है कि दीपावली और छठ के दौरान शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी रोकने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles