Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में कोशी स्नातक चुनाव के लिए वोटिंग:20 केंद्रों पर 10977 मतदाता करेंगे मतदान, मोबाइल फोन पर रोक


बिहार विधान परिषद के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कटिहार में आज मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। जिले में 20 मतदान केंद्र हैं। ये फलका, समेली, कुर्सेला, बरारी, कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, कदवा, बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, मनसाही, मनिहारी, अमदाबाद प्रखंड कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और जिला कृषि कार्यालय में हैं। इन 20 केंद्रों पर 10977 मतदाता (8424 पुरुष, 2553 महिला) वोट डालेंगे। मोबाइल फोन पर लगाया गया रोक 22 अक्टूबर को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने ब्रीफिंग दी। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव, मतपेटिकाओं की सुरक्षा, मोबाइल फोन प्रतिबंध और अनधिकृत एंट्री रोकने के निर्देश दिए। मतदान हेतु आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी आईडी, सांसद/विधायक/पार्षद आईडी, शैक्षिक संस्थान आईडी, यूनिवर्सिटी डिग्री/डिप्लोमा, दिव्यांगता सर्टिफिकेट और UDID कार्ड मान्य होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles