Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

MLC चुनाव: समस्तीपुर मे 58 पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी:पूरे जिले में कुल 34,429 वोटर्स; दरभंगा स्नातक से 40 और शिक्षक निर्वाचन सीट से 53 उम्मीदवार


बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर में 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। जिले में कुल 34,429 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 40 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशियों समेत कुल 53 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों सीटों को मिलाकर 1,35,977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 1,26,951 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 9,026 मतदाता शामिल हैं। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। सर्वेश कुमार पिछली बार निर्दलीय जीते, इस बार भाजपा के उम्मीदवार भाजपा ने वर्तमान विधान पार्षद सर्वेश कुमार को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। इस बार वे भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी कांग्रेस के टिकट पर भी लड़ चुके हैं चुनाव जन सुराज ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी को उम्मीदवार बनाया है। वे मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के निवासी हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता पीएचडी बताई गई है। वे निजी अस्पताल के संचालन से जुड़े होने के साथ समाजसेवी और व्यवसायी के रूप में भी सक्रिय हैं। वर्ष 2020 के एमएलसी चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार वे जन सुराज के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। रजनीकांत पाठक और अनिल कुमार झा कांग्रेस-राजद के उम्मीदवार कांग्रेस ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद की ओर से अनिल कुमार झा चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दलों के उम्मीदवार इस सीट पर अपने-अपने राजनीतिक आधार के सहारे मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे। आदित्य झा: चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सक्रिय चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य झा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वे दरभंगा और दिल्ली में अपने कार्यालयों के माध्यम से पेशेवर गतिविधियों से जुड़े हैं। स्नातक सीट पर उनकी उम्मीदवारी भी चर्चा में है। जयप्रकाश झा: कम उम्र के निर्दलीय प्रत्याशी इसी सीट से जयप्रकाश झा भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उन्हें सबसे कम उम्र के प्रत्याशियों में बताया जा रहा है। चुनाव से पहले वे सोशल मीडिया पर पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियां भी कर रहे थे। उनके समर्थक उन्हें सीमित संसाधनों के बीच चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं। शिक्षक सीट: मदन मोहन झा, घनश्याम राय और सुरेश प्रसाद राय प्रमुख चेहरे दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने वर्तमान विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की ओर से डॉ. घनश्याम राय मैदान में हैं, जबकि जन सुराज ने डॉ. सुरेश प्रसाद राय को प्रत्याशी बनाया है। राजद ने कुमर राउत को टिकट दिया है। चार जिलों में फैला है निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,26,951 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1,35,977 मतदाता हैं। इनमें स्नातक सीट के मतदाताओं की संख्या शिक्षक सीट की तुलना में काफी अधिक है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles