![]()
गुमला जिले के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर नागफनी टोल प्लाजा के पास बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा बाइक सवार युवकों के अज्ञात कार की चपेट में आने से हुआ। तीनों युवक एक ही गांव के निवासी दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक युवक की पहचान खरा भगवा टोली के रहने वाले बुधराम उरांव के 18 वर्षीय पुत्र सुरजीत उरांव के रूप में हुई है। घायलों में खरा भगवा टोली निवासी बोथ उरांव के पुत्र गौतम उरांव और नितेश उरांव शामिल हैं। दोनों के सिर, हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट लगी है।
सिसई से घर लौटने के दौरान हुई घटना मृतक के परिजन राहुल कुमार ने बताया है कि एक बाइक पर तीनों दोस्त सवार होकर सिसई की ओर घूमने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में रात रांची की ओर से आ रही एक अज्ञात कार उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, इस वजह से सिर पर चोट लगी और सुरजीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को फिलहाल सदर अस्पताल में लाया गया है, जहां पर सदर थाना की पुलिस शुक्रवार को शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।
गुमला में सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत:तेज रफ्तार कार से टक्कर, दो जख्मी; तीनों ने नहीं लगाया था हेलमेट
