Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्‌डा में नाबालिग से गैंगरेप के 5 आरोपी गिरफ्तार:ऊर्जानगर मेले से लौट रही थी नाबालिग, पुलिस ने छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद की


गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता से छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात पाकुड़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर आई हुई थी। वह महागामा के ऊर्जानगर मेला घूमने के बाद अपने दो रिश्तेदारों के साथ वापस मौसी के घर लौट रही थी। इसी दौरान जियाजोरी जंगल के पास पांच से छह व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसके गले से चांदी की चेन भी छीन ली गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोहसिन अंसारी के घर से पीड़िता की छीनी गई चांदी की चेन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहसिन अंसारी (22), मो. जहूर अंसारी (27), मो. अवाज अंसारी (19), मो. मोतीम अंसारी (19) और मो. परवेज अंसारी (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव के निवासी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles